News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

लोह पुरुष श्री वल्लभभाई पटेल

लोह पुरुष श्री वल्लभभाई पटेल

 लोह पुरुष श्री वल्लभभाई पटेल पेशे से एक वकील थे और सादगीपूर्ण अपनी वकालत का कार्य करते थे | उस वक्त उनकी पत्नी उनके साथ ना रहकर गाँव में रहती थी | अचानक ही उनकी पत्नी की तबियत ख़राब हो गई | खबर मिलते ही वल्लभ भाई गाँव पहुँचे और पत्नी की सेवा में लग गये | उस वक्त वल्लभ भाई एक निर्दोष व्यक्ति का केस लड़ रहे थे जिसे धोखे से आरोप में फँसा दिया गया था | उस वक्त उसी व्यक्ति की पेशी पड़ी | वल्लभभाई को टेलीग्राम के जरिये संदेश आया | पत्नी की स्थिती ठीक नहीं थी | वल्लभभाई विचार में थे | उनके यह भाव देख पत्नी ने कहा – आप ! जाइये ये आपका कर्तव्य हैं | कहीं ऐसा ना हो कि आपके ना जाने से किसी बेकसूर को सजा मिल जायें | वल्लभभाई ने तुरंत जाने का निर्णय लिया |



वल्लभभाई ने केस की तैयारी की और अदालत में जाकर बैठे | तभी उन्हें एक टेली ग्राम आया जिसे देख उन्होंने जेब में रख लिया | सभी के मन में सवाल था | आखिर टेलीग्राम क्यूँ आया क्यूंकि उन दिनों तार या टेलीग्राम किसी विशेष खबर के लिए ही आया करते थे | लेकिन वल्लभभाई पटेल ने टेलीग्राम को जेब में रख अपनी पैरवी शुरू की और अपनी दलीलों एवम सबूतों के आधार पर बेगुनाह को बचाया | सभी ने पेरवी सुनकर वल्लभभाई की सराहना की | तब ही एक ने उस टेलीग्राम के बारे में पूछा | तब वल्लभभाई ने टेलीग्राम दिखाया जिसमे लिखा था कि उनकी पत्नी का देहांत हो गया हैं | सभी स्तब्ध रह गये | उनसे पूछा गया कि वे अपनी बीमार पत्नी को छोड़कर क्यूँ आयें | तब उन्होंने कहा कि उसी के परामर्श पर आया हूँ |वो भी जानती थी कि वकील का कर्तव्य किसी निर्दोष की रक्षा करना हैं और वही मेरा धर्म हैं |


इसी कर्तव्यनिष्ठा के कारण वल्लभभाई पटेल को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल कहा गया और इतिहास में उनका नाम अमर हुआ


महान बनाना आसान नहीं | इतिहास के जिन पन्नो में ऐसे महानतम व्यक्ति का नाम होता हैं | वही उनकी कुर्बानी और सहनशीलता की आधारशिला पर ही उनके व्यक्तितव का निर्माण होता हैं |


साधारण व्यक्ति के लिए इस तरह की सोच की कल्पना भी साहस की बात हैं | जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं | जब भावनाओं को परे रख इंसान को कर्तव्य के पथ पर चलना होता हैं और जो यह कर पाता हैं वही महानतम बनता हैं |


आसानी से हम ऐसे महान व्यक्ति के लिए कई सवाल खड़े कर देते हैं | वास्तविकतौर पर हम उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन के आगे उनकी कुर्बानी को जान ही नहीं पाते और अपनी छोटी सोच के साथ इन महानतम लोगो के जीवन की समीक्षा करते हैं | सही गलत का हिसाब बनाते हैं |


ऐसे महान व्यक्ति के जीवन की यह घटनायें ही हमें कर्तव्य का बोध कराती हैं | वास्तव में यही विभूतियाँ हमारे लिये भगवान् कृष्ण के तुल्य हैं जो हमें अपने कर्मों से सही मार्ग के दर्शन करवा kiती हैं |

 


shoe

Airmax

Winter Collection

Men Black Sneakers

150

200

  • SIZE
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • 11
  • COLOR
Buy Now Add TO Cart

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Post a Comment